NEWS:-दिगंबर जैन समाज के नवीन पदाधिकारियों का गठन,समाज में हर्ष का वातावरण,पढ़े खबर

3 September 2026 whatsapp Facebook      77


मनासा। दिगंबर जैन समाज के नवीन पदाधिकारियों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न होने पर समाज में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला। समाज के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर योग्य एवं सक्रिय सदस्यों के निर्वाचित होने पर समाजजनों ने सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।नवीन पदाधिकारियों में भरत जैन को अध्यक्ष, प्रदीप गांधी उपाध्यक्ष विकास गांधी सचिव, प्रखर रामावत सह सचिव व सुरेश रामावत को कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया।वहीं समाज के अनुभवी एवं वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन हेतु मार्गदर्शन मंडल में शिखरचंद गांधी, वीरेन्द्र गांधी एवं अनिल रामावत को शामिल किया गया है।नवीन पदाधिकारियों एवं मार्गदर्शन मंडल के गठन पर समाज के वरिष्ठजनों एवं समाजबंधुओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि नवीन पदाधिकारी अनुभवी मार्गदर्शन मंडल के सहयोग से समाज की धार्मिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा एवं गति प्रदान करेंगे।नवीन नेतृत्व से समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती एवं समाजहित के कार्यों को नई ऊर्जा मिलने की आशा व्यक्त की गई।

ae1070312fb0d2cd0695eb166b9c9123.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:-खेड़ली गांव में रात को पहुंचा मगर, ग्रामीणों ने पकड़कर चम्बलेश्वर डेम में छोड़ा,पढ़े खबर

3 September 2026 whatsapp Facebook      86


मनासा।। चम्बलेश्वर डेम के समीप स्थित खेड़ली गांव में बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मगर गांव में घुस आया। मगर को गांव में राधेश्याम माली के घर के बाहर देखा गया। रात के समय घर के बाहर मगर दिखाई देने से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बन गया।मगर के गांव में पहुंचने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए। रात में अंधेरा होने के कारण ग्रामीणों ने सावधानी बरतते हुए मगर पर नजर बनाए रखी और सुबह होने का इंतजार किया।सुबह ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास करते हुए मगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीण उसे लेकर चम्बलेश्वर डेम पहुंचे, जहां उसे सुरक्षित रूप से पानी में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार मगर संभवतः डेम से निकलकर गांव की ओर आ गया था।मगर को सुरक्षित पकड़कर वापस डेम में छोड़ने के दौरान ग्रामीणों ने विशेष सतर्कता और साहस का परिचय दिया। ग्रामीणों की सूझबूझ से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और मगर को भी सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास में पहुंचा दिया गया।घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। साथ ही ग्रामीणों ने प्रशासन एवं वन विभाग से क्षेत्र में इस प्रकार के वन्यजीवों की आवाजाही को देखते हुए आवश्यक सतर्कता बरतने और ग्रामीणों को जागरूक करने की मांग की है।

a017e0caf9119cc47e6729799c0161ba.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:- जन्माष्टमी पर नारियल से मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन कल,पढ़े खबर

3 September 2026 whatsapp Facebook      84


मनासा। श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति मनासा द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नारियल से मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।प्रतियोगिता 04 सितंबर 2026, शुक्रवार को सायं 07:00 बजे से अन्नपूर्णा मंदिर के सामने, नीमच नाका, मनासा पर आयोजित होगी।प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹10,000 मनासा विधायक श्री अनिरुद्ध माधव जी मारू की ओर से, द्वितीय पुरस्कार ₹5,100 श्री लालचंद जी राठौर की ओर से तथा तृतीय पुरस्कार ₹3,100 श्री विवेक जी समदानी की ओर से प्रदान किया जाएगा।समिति सदस्यों ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र की समस्त धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

1b56ad5936b30113954bb1bbe57c5f1c.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:-खेड़ी गांव में 2 सितंबर से हुवा संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन,पढ़े खबर

3 September 2026 whatsapp Facebook      89


मनासा। तहसील क्षेत्र के ग्राम खेड़ी में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा का शुभारंभ 2 सितंबर 2026, बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुवा श्रीमद भागवत का आयोजन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कलश यात्रा निकाली गई कथा का वाचन कथावाचक पंडित मनोहर जी शर्मा (रंगना) द्वारा किया जा रहा भागवत कथा 2 सितंबर से 8 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगी।आयोजन के अंतिम दिन 8 सितंबर 2026, मंगलवार को हवन एवं पूर्णाहुति महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों ने सर्व धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण एवं धार्मिक आयोजन का लाभ लेने की अपील की है।

2413cd0a5250043968d3614e7fa07c91.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:-ग्राम बर्डिया में 60 दिवसीय नालसा मेगा ड्राइव के अंतर्गत लीगल एड क्लीनिक का शुभारंभ 3 सितंबर को,पढ़े खबर

2 September 2026 whatsapp Facebook      160


मनासा।माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा दिनांक 25 अगस्त से 23 अक्टूबर 2026 तक संचालित 60 दिवसीय मेगा ड्राइव का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश के 7 जिलों का चयन किया गया है, जिसमें नीमच जिला भी शामिल है। नीमच जिले में मेगा ड्राइव हेतु ग्राम बर्डिया, तहसील मनासा का चयन किया गया है।ग्राम बर्डिया में 3 सितंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे ग्राम पंचायत परिसर में लीगल एड क्लीनिक का शुभारंभ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच द्वारा किया जाएगा। शुभारंभ के पश्चात ग्रामीणजनों के साथ मेगा ड्राइव के अंतर्गत आगामी 60 दिवस में की जाने वाली गतिविधियों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया जाएगा। मेगा ड्राइव के दौरान ग्राम बर्डिया में घर-घर सर्वे कर पात्र व्यक्तियों को चिन्हित किया जाएगा तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने के लिए संबंधित शासकीय विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान पैरा लीगल वॉलिंटियर्स द्वारा ग्रामीणजनों को विधिक अधिकारों एवं नालसा की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जागरूक कर आवश्यक मार्गदर्शन एवं विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी


NEWS:-चीनी के स्टॉक की अधिकतम सीमा निर्धारित, 4 हजार क्विंटल से अधिक भंडारण पर रोक,पढ़े खबर

2 September 2026 whatsapp Facebook      164


नीमच। जिले में चीनी के भंडारण एवं स्टॉक की निगरानी को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए गए है।जिला आपूर्ति अधिकारी, नीमच ने जिले के सभी चीनी डीलरों एवं व्यापारियों को सूचित किया है कि कोई भी डीलर/व्यापारी 4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का स्टॉक नहीं रख सकेगा। साथ ही, प्राप्त स्टॉक को 30 दिवस से अधिक अवधि तक भंडारित नहीं किया जा सकेगा। सभी डीलर एवं व्यापारियों के लिए भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के पोर्टल https://foodstock.dfpd.gov.inपर अपने चीनी स्टॉक की घोषणा करना तथा उसमें नियमित रूप से अद्यतन जानकारी दर्ज करना अनिवार्य किया गया है।जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित डीलर/व्यापारी के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 एवं अन्य सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी प्रशासन द्वारा सभी संबंधित व्यापारियों से स्टॉक सीमा एवं स्टॉक घोषणा संबंधी प्रावधानों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गई है।

ae1070312fb0d2cd0695eb166b9c9123.jpg
Call Now
whatsapp

MANDI BHAV:-आज के मनासा मंडी भाव ,कोन सी जींस में रही तेजी और नरम ,पढे मंडी भाव

2 September 2026 whatsapp Facebook      184


गेहूं आवक 1300, भाव ₹2536–₹2890

मक्का आवक 7, भाव ₹1981–₹1981

उड़द आवक 10, भाव ₹3501–₹5100

चना आवक 168, भाव ₹4300–₹6191

मसूर आवक 5, भाव ₹6000–₹6501

सोयाबीन आवक 1360, भाव ₹2700–₹6006

मैथी आवक 5, भाव ₹6100–₹6290

अलसी आवक 2, भाव ₹4400–₹8900

लहसुन आवक 1810, भाव ₹2290–₹23800

जी आवक 10, भाव ₹2741–₹2791

चिया आवक 28, भाव ₹14900–₹18925

a017e0caf9119cc47e6729799c0161ba.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:-मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 3 सितंबर को रामपुरा में शिविर,नगर परिषद रामपुरा सहित 12 ग्राम पंचायतों के नागरिकों की समस्याओं का होगा निराकरण,पढ़े खबर

2 September 2026 whatsapp Facebook      171


नीमच।मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत आमजन की समस्याओं के निराकरण, शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सुगमता से पहुंचाने तथा प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से जिले में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 3 सितंबर 2026 को नगर परिषद रामपुरा में शिविर आयोजित किया जाएगा।शिविर में नगर परिषद रामपुरा के साथ ग्राम पंचायत बैसला, बारवाड़िया, मजीरिया, चेनपुरिया, चन्द्रपुरा, अमरपुरा, बुज, डायली, खिमलाब्लॉक, खेतपालिया, लसुडिया ईस्तमुरार एवं सोनडी के नागरिक शामिल होंगे। संबंधित क्षेत्रों के नागरिक अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं शासकीय योजनाओं से जुड़े प्रकरण शिविर में प्रस्तुत कर सकेंगे। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा , पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णव सहित जिले के समस्त जिला स्तरीय एवं खंड स्तरीय अधिकारी शिविर में उपस्थित रहेंगे। अधिकारियों द्वारा आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी तथा संबंधित विभागों के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे 3 सितंबर को नगर परिषद रामपुरा में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत करें तथा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का लाभ उठाएं।

1b56ad5936b30113954bb1bbe57c5f1c.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:-खरीफ फसलों की स्थिति का कृषि अधिकारियों ने लिया जायजा,किसानों को फसल निगरानी और कीट-व्याधि नियंत्रण के संबंध में दी सलाह,पढ़े खबर

2 September 2026 whatsapp Facebook      170


नीमच ।कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार बुधवार को उप संचालक कृषि नगीन सिंह रावत, सहायक संचालक ओ.एस. बर्मन एवं कृषि अधिकारियों ने जावद विकासखंड के ग्राम अठाना, हनुमंतिया, खोर, धनेरिया, तुंबा, महेशपुरिया, सुवाखेड़ा, बरखेड़ा कामलिया सहित विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर खरीफ फसलों की स्थिति का अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने किसानों को फसलों की सतत निगरानी रखने तथा निंदाई एवं कीट-व्याधि नियंत्रण के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी।फसलों में कीट-व्याधि नियंत्रण के लिए सलाह -सोयाबीन में सेमीलूपर एवं गर्डल बीटल: प्रकोप दिखाई देने पर क्लोरएंट्रानिलीप्रोल 18.5 प्रतिशत एससी 150 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर अथवा पूर्व मिश्रित बीटा सायफ्लुथ्रिन + इमिडाक्लोप्रिड 350 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर अथवा थायोमिथाक्सम + लैम्ब्डा सायहेलोथ्रिन 125 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें। सोयाबीन एवं उड़द में पीला मोजेक: रसचूसक कीट एवं सफेद मक्खी के नियंत्रण के लिए डाईमिथोएट 30 प्रतिशत ईसी 750 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर अथवा इमिडाक्लोप्रिड 17.8 एसएल 200 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें।मक्का में फॉल आर्मीवर्म: प्रकोप होने पर इमामेक्टिन बेंजोएट 220 ग्राम प्रति हेक्टेयर अथवा क्लोरएंट्रानिलीप्रोल + लैम्ब्डा सायहेलोथ्रिन 200 मिलीलीटर प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें।मूंगफली में सफेद लट: क्लोथियानीडीन 50 प्रतिशत डब्ल्यूडीजी 250 ग्राम प्रति 1000 लीटर पानी प्रति हेक्टेयर की दर से ड्रेंचिंग करें।मूंगफली में व्याधि नियंत्रण: पूर्व मिश्रित टेबुकोनाजोल + सल्फर 1 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें।खेतों में जलभराव: वर्षा के कारण खेतों में पानी भरने की स्थिति में तत्काल जल निकासी की व्यवस्था करें।फलदार पौधों में कीट नियंत्रण: डाईमिथोएट 1.5 मिलीलीटर एवं कॉपर ऑक्सीक्लोराइड 50 डब्ल्यूपी 2.5 ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से स्प्रे करें।सोयाबीन में जैविक नियंत्रण: कीट नियंत्रण एवं पक्षियों के माध्यम से जैविक नियंत्रण को बढ़ावा देने के लिए खेत में 30 से 40 टी आकार के बर्ड परचर लगाएं।कृषि विशेषज्ञों से लें सलाह -कृषि अधिकारियों ने किसानों से कीट-व्याधि के लक्षण दिखाई देने पर बिना विलंब विशेषज्ञों से सलाह लेने की अपील की है। आवश्यक सलाह के लिए कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. सी.पी. पचैरी से मोबाइल 9329468805 तथा कृषि वैज्ञानिक डॉ. एस.एस. सारंगदेवोत से मोबाइल 9424530725 पर संपर्क किया जा सकता है

2413cd0a5250043968d3614e7fa07c91.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:-बामनिया में महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का अनावरण,वाटिका का लोकार्पण,पढ़े खबर

2 September 2026 whatsapp Facebook      183


नीमच ।विधानसभा के ग्राम पंचायत बामनिया में महाराणा प्रताप प्रतिमा अनावरण एवं वाटिका लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती गोपाल बाई बालमुकुंद पाटीदार ने की।समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों का ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों की ओर से पारंपरिक स्वागत किया गया। सरपंच प्रतिनिधि बालमुकुंद पाटीदार ने विधायक दिलीप सिंह परिहार को महाराणा प्रताप की स्मृति चिन्ह स्वरूप प्रतिमा भेंट की।विधायक दिलीप सिंह परिहार एवं अतिथियों ने फीता काटकर महाराणा प्रताप वाटिका का लोकार्पण किया। इसके पश्चात महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा अनावरण के दौरान परिसर महाराणा प्रताप के जयघोष से गूंज उठा।इस अवसर पर विधायक परिहार ने कहा कि महाराणा प्रताप भारत के स्वाभिमान, साहस और पराक्रम के प्रतीक हैं। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश और समाजहित में कार्य करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने ग्राम पंचायत बामनिया द्वारा महाराणा प्रताप की स्मृति में वाटिका एवं प्रतिमा निर्माण की सराहना की।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उमराव सिंह गुर्जर,मोहन सिंह राणावत, सांसद प्रतिनिधि महेश गुर्जर, सरपंच संघ नीमच जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह शक्तावत, जनपद सदस्य प्रतिनिधि राजीव गरासिया एवं मंडल महामंत्री जगदीश परमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।समारोह में बामनिया सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, माताएं-बहनें, बच्चे एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


NEWS:-सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर विद्युत कर्मचारियों की सेफ्टी ड्रिल आयोजित,पढ़े खबर

1 September 2026 whatsapp Facebook      347


मनासा। मंगलवार को मनासा शहर एवं ग्रामीण वितरण केंद्र के कर्मचारियों के लिए सुरक्षा नियमों के पालन एवं सुरक्षा उपकरणों के समुचित उपयोग को लेकर सेफ्टी ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी कर्मचारियों को विद्युत कार्य के दौरान दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के निर्देश दिए गए।सेफ्टी ड्रिल के दौरान कर्मचारियों को उपलब्ध कराए गए सुरक्षा उपकरणों का भौतिक निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण में किसी प्रकार की विसंगति पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी को नया सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराया गया। अधिकारियों ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में निरीक्षण के दौरान यदि कोई कर्मचारी सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करता हुआ नहीं पाया गया, तो उसका एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी।


कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों को सुरक्षा नियमों का पालन करने एवं सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की शपथ दिलाई गई। सहायक यंत्री डी.के. मालवीय ने कहा कि सभी कर्मचारी स्वेच्छा से सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करते हुए सुरक्षा नियमों का पालन करेंगे तो निश्चित रूप से दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सकेगा।

ae1070312fb0d2cd0695eb166b9c9123.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:- 53 किलो डोडाचूरा तस्करी के आरोपी को 10 साल का कारावास,पढ़े खबर

1 September 2026 whatsapp Facebook      287


मनासा। डोडाचूरा तस्करी के मामले में विशेष जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार प्रजापत ने आरोपी कुंदन गीर पिता दयाल गीर को दोषी ठहराते हुए 10 वर्ष के सश्रम कारावास एवं एक लाख रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।प्रकरण के अनुसार मनासा पुलिस ने 31 अगस्त 2018 को कार्रवाई करते हुए आरोपी के आधिपत्य वाली अल्टो कार क्रमांक जीजे-8आर-7051 की तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान कार में रखे दो कट्टों से कुल 53 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया था। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी के खिलाफ एफआईआर क्रमांक 375/18 दर्ज की थी।चलानी कार्रवाई पूर्ण होने के बाद प्रकरण का विचारण विशेष न्यायालय (एनडीपीएस), मनासा में हुआ। अभियोजन पक्ष द्वारा मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्षियों के बयान कराए गए तथा संबंधित दस्तावेज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए।न्यायालय ने अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों एवं दस्तावेजों के आधार पर आरोपी को दोषी पाया। इसके बाद आरोपी कुंदन गीर को 10 वर्ष के सश्रम कारावास तथा एक लाख रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई गई।प्रकरण में अभियोजन की ओर से अधिवक्ता प्रेमसुख पाटीदार ने पैरवी की।

a017e0caf9119cc47e6729799c0161ba.jpg
Call Now
whatsapp

MANDI BHAV:-आज के मनासा मंडी भाव ,कोन सी जींस में रही तेजी और नरम ,पढे मंडी भाव

1 September 2026 whatsapp Facebook      300


गेहूं आवक 1468, भाव ₹2561–₹2962

मक्का आवक 16, भाव ₹1500–₹2100

उड़द आवक 2, भाव ₹4350–₹4500

चना आवक 721, भाव ₹5000–₹6199

मसूर आवक 5, भाव ₹6101–₹6501

सोयाबीन आवक 1191, भाव ₹2200–₹5924

रायड़ा आवक 1, भाव ₹7099–₹7099

मेथी आवक 24, भाव ₹6111–₹7575

अलसी आवक 3, भाव ₹7000–₹8700

धनिया आवक 15, भाव ₹12700–₹13501

लहसुन आवक 1759, भाव ₹1500–₹23200

चिया आवक 1, भाव ₹14000–₹14000

1b56ad5936b30113954bb1bbe57c5f1c.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:- पालसोड़ा के शासकीय विद्यालय में 44 छात्राओं को मिली निशुल्क साइकिलें, विधायक परिहार ने की साइकिल स्टैंड के लिए 1 लाख रुपए देने की घोषणा,पढ़े खबर

1 September 2026 whatsapp Facebook      278


पालसोड़ा । ग्राम पालसोड़ा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज छात्राओं के लिए निशुल्क साइकिल वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सत्यनारायण बैरागी ने की। समारोह के मुख्य अतिथि नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष किशोर दास बैरागी, महामंत्री जगदीश परमार और सरपंच प्रतिनिधि रामनारायण गुड्डू जाट उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की 44 छात्राओं को शासन की योजना के तहत निशुल्क साइकिलें वितरित की गईं।इस अवसर परविधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कीआज का दिन पालसोड़ा के इस शासकीय विद्यालय के लिए और विशेष तौर पर हमारी लाडली बेटियों के लिए बहुत ही आनंद और गर्व का दिन है। मुझे बेहद प्रसन्नता है कि आज मुझे इन होनहार 44 छात्राओं को साइकिलें सौंपने का सौभाग्य मिला है।हमारी सरकार और हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री जी का सपना है कि देश की कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित न रहे। पहले हमारी बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए या स्कूल जाने के लिए कई किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ता था, जिससे कई बार उनकी पढ़ाई छूट जाती थी। इस साइकिल के मिलने से अब आपकी राह आसान हो गई है। अब दूर-दराज के गांवों से भी बेटियां बिना किसी रुकावट के समय पर विद्यालय पहुंच सकेंगी और अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी।शिक्षा ही वह माध्यम है जो समाज और देश की तकदीर बदल सकती है। मैं आप सभी बेटियों से यही कहूंगा कि मन लगाकर पढ़ाई करें, अपने माता-पिता और गुरुजनों का नाम रोशन करें। सरकार आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव कदम उठा रही है।विद्यालय के विकास और बच्चों की सुविधा के लिए मैं घोषणा करता हूँ कि विद्यालय परिसर में साइकिल स्टैंड के निर्माण हेतु 1,00,000 रुपये (एक लाख रुपये) की राशि विधायक निधि से तुरंत स्वीकृत की जाती है, ताकि बच्चों को अपनी साइकिलें सुरक्षित रखने में कोई असुविधा न हो।कार्यक्रम में डा नरेंद्र शर्मा,पंडित घनश्याम शास्त्री,अर्जुन जाट,राजेंद्र सिंह चौहान, मुकेश कच्छावा , नंदकिशोर पोरवाल,अनिल राठौर, सत्यनारायण पाटीदार ,सत्यनारायण सेन ,सुनील पुष्करणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन विद्यालय परिवार और छात्र उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन अर्जुन व्यास एवं सत्यनारायण राठौर द्वारा किया गयाकार्यक्रम का आभार शिक्षिका ज्योति शर्मा द्वारा व्यक्ति किया गया

2413cd0a5250043968d3614e7fa07c91.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:-एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में पहुंचे 47 फरियादी, CM हेल्पलाइन की 14 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण,पढ़े खबर

1 September 2026 whatsapp Facebook      284


नीमच। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम नीमच स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई, शिकायत निवारण एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने जिलेभर से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निराकरण के लिए संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान करीब 47 आवेदक एसपी के समक्ष पहुंचे और अपनी विभिन्न समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं। एसपी व्यास ने प्रत्येक शिकायत को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।वहीं, जिला स्तरीय सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर में लेवल-1, लेवल-2 एवं लेवल-3 की कुल 14 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराया गया और शिकायतों को बंद करवाया गया।एसपी राजेश व्यास ने राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का समय पर और निष्पक्ष समाधान किया जाए। भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई से संबंधित मामलों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित अन्य समस्याओं पर विशेष ध्यान देते हुए शिकायतों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही थाना क्षेत्रों में समय-समय पर जन शिकायत निवारण शिविर आयोजित करने के लिए भी कहा गया।शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा शाबेरा अंसारी, उप पुलिस अधीक्षक निकीता सिंह, उप पुलिस अधीक्षक अजाक के.एल. पटेल, समस्त थाना प्रभारी एवं प्रभारी अधिकारी, संबंधित शाखा प्रभारी सहित बड़ी संख्या में फरियादी एवं आवेदक उपस्थित रहे।


NEWS:- कलेक्टर ने जनसुनवाई में 92 आवेदकों की सुनी समस्याएं,प्रकरणों के त्वरित निराकरण के अधिकारियों को दिए निर्देश,पढ़े खबर

1 September 2026 whatsapp Facebook      306


नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 92 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों में भूमि संबंधी विवाद, अतिक्रमण हटाने, सीमांकन, पेंशन, स्वरोजगार, क्षतिपूर्ति एवं मुआवजा सहित विभिन्न समस्याएं शामिल थीं। पूर्व आवेदन पर त्वरित कार्रवाई से खुला रास्ता कलेक्टर के निर्देश पर पूर्व में जनसुनवाई में ग्राम बामनी निवासी मानक गयरी द्वारा निजी भूमि तक जाने वाले रास्ते पर जाली लगाकर अवरोध किए जाने की शिकायत का निराकरण किया गया। राजस्व अमले ने मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की। कलेक्टर के आदेश के पालन में गठित दल ने पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर रास्ता खुलवाकर शिकायत का निराकरण किया। जनसुनवाई में फूलपूरा के रवि शर्मा ने शासकीय आबादी क्षेत्र की विवादित भूमि पर अवैध पक्का निर्माण एवं कब्जे, बघाना के एहमद खान ने वृद्धावस्था पेंशन, बनी की रामकन्याबाई ने पट्टे की भूमि पर जबरन कब्जे, राबडिया के प्रहलाद पाटीदार ने एमपीआईडीसी के विकास कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त कृषि सिंचाई पाइपलाइन की मरम्मत एवं क्षतिपूर्ति, जावद के सलीम ने अतिक्रमण हटाने तथा धनगांव के खजवाणिया सुनाज समाज के नागरिकों ने मंदिर प्रांगण में सत्संग भवन निर्माण की राशि के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए। इसी प्रकार बरूखेड़ा के दिव्यांग लालाराम बलाई ने स्वरोजगार के लिए थ्री-व्हीलर वाहन, कड़ी खुर्द के देवीलाल एवं रावणरूंडी के सागरमल ने कृषि भूमि के सीमांकन, नयागांव के किशोर ने अतिक्रमण हटाने तथा नीमच की उर्मिला सोनी ने कृषि भूमि से अवैध कब्जा हटाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, डिप्‍टी कलेक्‍टर चंद्रसिंह धार्वे, श्रीमती मयूरी जोक, श्रूति भयडिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

ae1070312fb0d2cd0695eb166b9c9123.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:-पंचायत उप निर्वाचन-2026 की घोषणा के साथ नीमच जिले में आदर्श आचार संहिता लागू,पढ़े खबर

31 August 2026 whatsapp Facebook      438


नीमच।मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल द्वारा पंचायतों के उप निर्वाचन-2026 के लिए निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही नीमच जिले के संबंधित ग्राम पंचायतों, निर्वाचन क्षेत्रों एवं वार्डों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। यह आचार संहिता निर्वाचन परिणाम की घोषणा की तिथि तक प्रभावशील रहेगी।राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा ने सोमवार, 31 अगस्त 2026 को आदेश जारी कर जिले के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।जारी आदेश के अनुसार, आदर्श आचार संहिता के प्रभावशील होने के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देश लागू होंगे। सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

a017e0caf9119cc47e6729799c0161ba.jpg
Call Now
whatsapp

MANDI BHAV:-आज के मनासा मंडी भाव ,कोन सी जींस में रही तेजी और नरम ,पढे मंडी भाव

31 August 2026 whatsapp Facebook      409


मनासा कृषि उपज मंडी भाव

दिनांक : 31/08/2026

गेहूं आवक 1503, भाव ₹2405–₹2981

मक्का आवक 12, भाव ₹1861–₹2160

उड़द आवक 1, भाव ₹4800–₹4800

चना आवक 98, भाव ₹5650–₹6071

सोयाबीन आवक 1244, भाव ₹2500–₹6165

लहसुन आवक 1279, भाव ₹1450–₹19040

1b56ad5936b30113954bb1bbe57c5f1c.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:-डंपर की टक्कर से युवक की मौत के बाद बवाल, परिजनों ने शव रखकर स्टेट हाईवे किया जाम,25 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग, मौके पर पहुंचा पुलिस बल,पढ़े खबर

31 August 2026 whatsapp Facebook      394


रामपुरा। कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के हनुमंतिया रोड पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया। रेत से भरे डंपर की टक्कर से कैलाश पिता केशुराम रावत निवासी मगरदा थाना रामपुरा की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य व्यक्ति भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों घायलों के भी रामपुरा के भाजीपुरा क्षेत्र के निवासी होने की जानकारी सामने आई है।

डंपर दिलीप बिल्डकॉन कंपनी का बताया जा रहा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में शामिल रेत से भरा डंपर दिलीप बिल्डकॉन कंपनी से संबंधित बताया जा रहा है। हालांकि डंपर के कंपनी से संबंध एवं हादसे के अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। दुर्घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश

कैलाश रावत की मौत की सूचना मिलने के बाद उनके परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजन एवं ग्रामीण मृतक का शव लेकर नीमच-झालावाड़ स्टेट हाईवे पर ग्राम मजीरिया पहुंचे और सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के चलते स्टेट हाईवे पर आवागमन प्रभावित हो गया और दोनों ओर वाहनों की कतार लगने की स्थिति बन गई।

25 लाख मुआवजा और नौकरी की मांग

प्रदर्शन कर रहे परिजनों एवं ग्रामीणों की प्रमुख मांग है कि मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाए। इसके साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग भी की जा रही है। परिजनों का कहना है कि परिवार के सामने भविष्य में आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है, इसलिए प्रशासन द्वारा उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए।

रामपुरा थाना पुलिस बल मौके पर, स्थिति पर नजर

स्टेट हाईवे जाम किए जाने की सूचना मिलते ही रामपुरा थाना पुलिस का बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों द्वारा मौके की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी मांगों को सुना जा रहा है तथा स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रशासन के आश्वासन पर टिकी नजर

फिलहाल मृतक के परिजन और ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर सड़क पर डटे हुए हैं। प्रदर्शन के कारण नीमच-झालावाड़ मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है। मौके पर पुलिस बल की मौजूदगी बनी हुई है। अब सभी की नजर प्रशासन की ओर से दिए जाने वाले आश्वासन और आगे की कार्रवाई पर है। पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना के कारणों, डंपर चालक तथा दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। प्रशासन द्वारा परिजनों की मांगों पर क्या निर्णय लिया जाता है और प्रदर्शन कब समाप्त होता है, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।

2413cd0a5250043968d3614e7fa07c91.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:-चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश,दो आरोपी गिरफ्तार,बेगूं राजस्थान के दो आरोपियों ने मोटरसाइकिल चोरी कर नीमच में की थी वारदात, 1.90 लाख की सोने की चेन व बाइक बरामद,पढ़े खबर

31 August 2026 whatsapp Facebook      426


नीमच। संपत्ति संबंधी अपराधों में आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नीमच केंट पुलिस ने चेन स्नेचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए राजस्थान के बेगूं निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 15 ग्राम वजनी सोने की चेन, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 90 हजार रुपये, तथा वारदात में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को स्कीम नंबर 36, नीमच निवासी श्रीमती पवन कुमारी जैन ने नीमच केंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि रात में पति के साथ घूमकर घर लौटते समय कमल रामनानी के घर के सामने एक युवक उनके पास आया और गले से सोने की चेन खींचकर फरार हो गया। मामले में थाना नीमच केंट पर अपराध क्रमांक 431/26, धारा 304(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी जानकारी और मुखबिर तंत्र के आधार पर संदिग्धों की पहचान करते हुए पुलिस ने रंजीत पिता बंशीलाल खटीक (42) निवासी बेगूं, राजस्थान तथा मोह. सईद पिता सिकन्दर उस्ता (28) निवासी बेगूं, राजस्थान को गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दोनों ने मांडलगढ़ कोर्ट परिसर के बाहर से मोटरसाइकिल RJ 06 XS 9706 चोरी की थी। इसके बाद चोरी की मोटरसाइकिल से सुनसान गलियों में घूमकर चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई सोने की चेन एवं मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। कमजोर व बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शौक-मौज और नशे की पूर्ति के लिए मिलकर वारदात करते थे। चोरी की मोटरसाइकिल से निकलकर कमजोर एवं बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाते और मौका मिलते ही चेन खींचकर सुनसान एवं सीसीटीवी से बचने वाले रास्तों से फरार हो जाते थे।

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस के अनुसार आरोपी रंजीत के खिलाफ मध्यप्रदेश में 36 अपराध, जबकि मोहम्मद सईद के खिलाफ 9 अपराध दर्ज हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नीमच राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक सौरभ शर्मा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी सौरभ शर्मा, उनि भगवतसिंह, उनि शिवलाल कलमी, सउनि अनिल राजपुरोहित सहित पुलिसकर्मियों एवं डीएसटी टीम चित्तौड़गढ़ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। गिरफ्तार आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा

All Rights Reserved | Times Of Neemuch © 2024
Developed By: Dhangar Software  -    8959773545
Privacy Policy: Privacy Policy